जितेन्द्र कुमार शर्मा
संवाददाता पूरनपुर/पीलीभीत
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
मा0 जनप्रतिनिधियों , जिलाधिकारी एवं सामाजिक संस्था आदि ने गोमती के पुनरूद्धार हेतु किया श्रमदान
पीलीभीत जिला प्रशासन एवं नेकी की दीवार सामाजिक संस्था पूरनपुर के सहयोग से गोमती गुरूद्वारा पर माँ गोमती सेवा यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गोमती नदी के पुनरूद्धार एवं नदी को स्वच्छ बनाना तथा आमजन को इस कार्य हेतु जागरूक करना है। उक्त अभियान का शुभारम्भ मा0 विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानंद, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरूभाग सिंह एवं जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा, खण्ड विकास अधिकारी हेमन्त कुमार यादव द्वारा गोमती गुरूद्वारा पर अरदास के साथ किया गया। गोमती नदी की अविरल धारा के प्रवाह हेतु नदी की साफ सफाई का कार्य मा0 जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी, नेकी की दीवार सामाजिक संस्था के अध्यक्ष/सदस्यगण, अधिकारियों/कर्मचारियों, स्कूली बच्चों एवं जनसामान्य द्वारा श्रमदान कर किया गया।
मा0 विधायक जी ने कहा कि यह केवल नदी नहीं बल्कि माँ गोमती है। माँ गोमती नदी के स्वच्छ होने से जनपद का नाम रोशन हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह जन उत्साह का कार्यक्रम है सभी लोग कार्यक्रम से जुड़कर गोमती नदी को स्वच्छ बनायेंगे, जिससे कि माॅ गोमती की अविरल धारा बह सके। उन्होंने बताया कि माँ गोमती का वर्णन गुरूग्रन्थ साहब में है।
जिलाधिकारी ने सभी को सम्बोधित करते हुये कहा कि गोमती नदी गंगा नदी से भी प्राचीन है। उन्होंने बताया कि जैसा हरिद्वार का महत्व है उसी तरह गोमती का महत्व होने जा रहा है। नदी हमें पानी देती है जिससे फसलों की सिंचाई होती है जिससे अनाज पैदा होता है। उन्होंने कहा कि हमसब के जीवन में पहाड़ों, नदियों का बहुत महत्व है, हमसबका कर्तव्य है नदियों को बचाऐं और उन्हें स्वच्छ बनाये। उक्त अभियान में स्थानीय नागरिक, युवा व सामाजिक संगठन की सहभागिता सुनिश्चित करे। सेवा भाव के साथ अपना योगदान दें। संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि नदी की साफ सफाई का कार्य चरणबद्ध ढ़ंग से किया जायेगा।
क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल पीलीभीत द्वारा गोमती का पुनरूद्धार कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में निरीक्षक राजवीर सिंह शेखावत, उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह और अन्य जवानों ने भाग लिया।
इस अवसर पर नेकी की दीवार सामाजिक संस्था के संस्थापक सदस्य सुखदीप सिंह, अमरीक सिंह, बाबा गुरमेल सिंह, धन्ना बाबा जत्तेदार, बाबा सुखदेवसिंह, ग्राम प्रधान जगजीत सिंह, एसएसबी एनसीसी स्काउट एंड गाइड्स, प्रशासनिक अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







