सिस्टम में कमीशन का सिंडिकेट पंचायत निर्माण कार्यों में बड़ा खेल उजागर होने के आरोप

SHARE:

सूत्रों के हवाले से करोड़ों के निर्माण कार्यों पर सवाल एक ही ठेकेदार पर मेहरबानी के आरोप
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान सिवनी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान सिवनी ब्यूरो सिवनी जिले में पंचायत स्तर के निर्माण कार्यों को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद सामने आ रहा है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले की कई जनपद पंचायतों में 25 लाख रुपये तक के निर्माण कार्यों में कथित कमीशनखोरी और सांठगांठ का खेल लंबे समय से चल रहा है आरोप है कि निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत होने के बावजूद अधिकांश काम एक ही ठेकेदार शिवकुमार शिवहरे द्वारा कराए जा रहे हैं जिससे पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं सूत्रों का दावा है कि पंचायत स्तर से लेकर तकनीकी अमले और राजनीतिक संरक्षण तक कमीशन का एक पूरा नेटवर्क सक्रिय है। आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से ज्यादा प्रतिशत का खेल हावी हो चुका है ग्रामीण क्षेत्रों में बनने वाली पुलिया सीसी रोड नाली और भवन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं जानकारी के मुताबिक कथित तौर पर सरपंच-सचिवों को सीमित हिस्सेदारी देकर बड़े स्तर पर कमीशन का खेल संचालित किया जा रहा है जबकि तकनीकी अमले और अन्य अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री का उपयोग होने से कई कार्य कुछ ही समय में क्षतिग्रस्त हो जाते हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती सूत्रों के अनुसार जिले की आठों जनपद पंचायतों में अधोसंरचना विकास कार्यों में भारी अनियमितताओं की चर्चा है सवाल यह भी उठ रहे हैं कि यदि पंचायत ही निर्माण एजेंसी है तो फिर अधिकांश कार्य एक ही व्यक्ति या समूह के नियंत्रण में कैसे पहुंच रहे हैं ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है उनका कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो भविष्य में सरपंच, सचिव और उपयंत्री जैसे मैदानी कर्मचारी ही कार्रवाई की जद में आएंगे जबकि बड़े स्तर पर संरक्षण देने वाले लोग बच निकलेंगे
अब देखना होगा कि शासन और प्रशासन इन गंभीर आरोपों को कितनी गंभीरता से लेते हैं और क्या पंचायत निर्माण कार्यों में कथित कमीशनखोरी के इस नेटवर्क की निष्पक्ष जांच हो पाएगी या नहीं

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई