गोविंद नगर क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान बदमाश को लगी गोली

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान फैसल कुरैशी

मथुरा। थाना गोविंदनगर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार किया है। घायल अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक मोटर साइकिल बिना नंबर, एक तमंचा, 2 खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस बरामद हुए। थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर थाना गोविन्दनगर पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मोहित उर्फ एमपी पुत्र विजय कुमार निवासी अल्लापुर थाना जैत मथुरा के गऊ घाट पर छिपे होने और वहां से जाने की सूचना पर थाना गोविन्दनगर पुलिस द्वारा घेरा बन्दी की गई तो अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई। जिसमें आत्मरक्षार्थ की गई कार्यवाही मे अभियुक्त मोहित पंडित के बाएं पैर में गोली लगने से घायल अवस्था मे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। फोरेन्सिक टीम को भी घटनास्थल पर बुला लिया गय था, टीम ने घटना स्थल से सबूत जुटाये। अभियुक्त के विरुद्ध थाना गोविन्दनगर पर विधिक कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना हाइवे, थाना गोविंद नगर, थाना कोतवाली आदि में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले पंजीकृत हैं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment