डरावनाः सोशल मीडिया ने ले ली युवती की जान, युवक गिरफ्तार -सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल होने से आहत युवती ने कर ली थी आत्महत्या

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान फैसल कुरैशी

मथुरा। सोशल मीडिया का बेहद डरावना चेहरा सामने आया है। सोशल मीडिया ने युवती को जीवन समाप्त करने के लिए विवश कर दिया। सोशल मीडिया पर अपने आपत्तिजनक फोटो वायरल होने से आहत युवती ने आत्महत्या कर ली थी। मृतक युवती के पिता ने अपनी पुत्री की मौत के लिए जिम्मेदार बताते हुए एक युवक के खिलाफ थाना बलदेव पर धारा 108, 351(2), 74 बीएनएस व 7, 8 पोक्सो एक्ट व 67 बी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया था। थाना बल्देव पुलिस द्वारा इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो वायरल करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना बलदेव पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त दीपक पुत्र बनवारीलाल निवासी नगला जमुनी थाना बलदेव जिला मथुरा उम्र करीब 20 वर्ष को खडेरा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बलदेव पर विधिक कार्यवाही की गई। थानाध्यक्ष थाना बलदेव पुष्पेन्द्र कुमार के मुताबिक 14 मई को मृतक युवती के पिता द्वारा अपनी पुत्री का अश्लील फोटो व विडियो खींचकर सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर डाल देना व अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने जिससे आहत व परेशान होकर पुत्री द्वारा आत्महत्या कर लेने के सम्बन्ध में थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कार्यवाही करने वाली टीम में थानाध्यक्ष थाना बलदेव पुष्पेन्द्र कुमार, एसआई अलोक कुमार, एसआई इन्तजार अली, एसआई देवदत्त सिंह थाना बल्देव आदि पुलिसकर्मी थे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत