बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जनजागरण के लिए संतोष गंगेले कर्मयोगी को राष्ट्रीय सम्मान

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735

नौगांव/छतरपुर।
गत दिवस आयोजित एक भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम में बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी को “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” जनजागरण अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी एवं श्री सूरज वीर फाउंडेशन अहमदाबाद गुजरात के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र लिटोरिया द्वारा उनकी जन्मभूमि पर किया गया।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के मंत्री दिलीप अहिरवार, पूर्व मंत्री मानवेंद्र सिंह, उत्तरप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री बादशाह सिंह, छतरपुर रेंज के डीआईजी विजय खत्री, पूर्व विधायक पुष्पेंद्र नाथ पाठक सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार, अधिवक्ता एवं लोक कलाकार मंच पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बताया गया कि समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी पिछले 18 वर्षों से बुंदेलखंड क्षेत्र में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” जनजागरण अभियान के माध्यम से लाखों बेटियों को शिक्षा, संस्कृति, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उनके इस निरंतर सामाजिक योगदान को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद अपने संबोधन में संतोष गंगेले कर्मयोगी ने कहा कि डॉ. धर्मेंद्र लिटोरिया एवं उनकी संस्था समाजहित में निरंतर कार्य कर रही है तथा अब तक उन्हें तीन बार सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि संस्था समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को मंच प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य करती है।
कार्यक्रम में श्री सूरज वीर फाउंडेशन अहमदाबाद गुजरात की सामाजिक गतिविधियों की भी जानकारी दी गई। संस्था द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा, गरीब एवं बेसहारा लोगों के पुनर्वास, सामूहिक विवाह तथा लोक संस्कृति संरक्षण जैसे अनेक सामाजिक कार्य संचालित किए जा रहे हैं। संस्था पिछले 10 वर्षों से निर्धन एवं अनाथ बेटियों के विवाह कराने का संकल्प भी निभा रही है।
कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी गई कि 14 मई 2026 को नन्ही मऊ तिंदनी जिला छतरपुर में पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं मुस्लिम समाज की 13 बेटियों का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। साथ ही हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पांच बेटियों को दोपहिया स्कूटी एवं 51 हजार रुपये की नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
इस अवसर पर समाजसेवा, पत्रकारिता, राजनीति एवं प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनेक लोगों का भी सम्मान किया गया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई