धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत वर्ष 2026 में दर्ज अपराध क्रमांक 311/2026 धारा 64(2)(m), 351(3), 331(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण में आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आने पर थाना कोतवाली पुलिस ने संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ तत्काल जांच प्रारंभ की।पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शफी खान पिता शाहिद खान उम्र 20 वर्ष निवासी विदिशा को विदिशा क्षेत्र से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत उसे न्यायालय में पेश किया गया।शफी खान पिता शाहिद खान, उम्र 20 वर्ष, निवासी विदिशा।निरीक्षक आनंद राज, उपनिरीक्षक ज्योति परिहार, सहायक उपनिरीक्षक विनोद शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक समा खान, आरक्षक अमित अवस्थी, आरक्षक ऋषि दांगी एवं आरक्षक शिशुपाल सिंह दांगी की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







