धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
विदिशा। एसएसएल जैन पीजी कॉलेज मैदान पर जारी सिटीज प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन रोमांच मुकाबले खेले गए। रात्रि में मैच की शुरुआत मुख्य अतिथि लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री सोमेश श्रीवास्तव, राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता शिक्षक बलवीर सिंह तोमर, हिंद प्रहरी संगठन के अध्यक्ष सौरभ सिंह राजपूत, भाजपा युवा मोर्चा से अनुज मित्तल और गौरव माहेश्वरी के विशिष्ट आतिथ्य में की गई। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। तीसरे दिन कुल 5 मुकाबले खेले गए, जिसमें फरहान आदिल स्ट्राइकर्स बैरसिया और दानिश किंग्स इलेवन कुरवाई ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पहले मैच में उमैर-भोपाल ट्रेवल्स सिलवानी ने अनस के शानदार 25 रनों की बदौलत 76 रन बनाए। जवाब में आर्यंस अवेंजर्स मात्र 39 रन बना सकी और सिलवानी ने यह मैच 37 रनों से जीत लिया। अनस को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में कुरवाई ने पहले खेलते हुए 68 रन बनाए, जिसमें बैरसिया के यश राजपूत ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। जवाब में फरहान आदिल स्ट्राइकर्स बैरसिया ने सलामी बल्लेबाज फरहान के नाबाद 33 और ऋतिक के नाबाद 31 रनों की मदद से 10 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। शानदार गेंदबाजी के लिए यश राजपूत मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। तीसरे मैच में बैरसिया ने सिलवानी को मात्र 39 रनों पर रोक दिया और 2.2 ओवर में 8 विकेट से मुकाबला जीतकर क्वार्टर फाइनल का टिकट पक्का किया। 2 विकेट लेने वाले अयूब मैन ऑफ द मैच रहे। चौथे मैच में आर्यन अवेंजर्स को 38 रन पर समेटकर कुरवाई ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। अफाक मलिंगा ने 14 रन देकर 3 विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच पुरस्कार अपने नाम किया, वहीं अवेंजर्स लगातार दूसरी हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई। अंतिम मैच में कुरवाई ने शानू के ताबड़तोड़ 33 रनों की मदद से 83 रन बनाए और सिलवानी को 53 रनों पर रोककर 30 रन से मैच जीतते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। शानदार बल्लेबाजी के लिए शानू मैन ऑफ द मैच चुने गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से आयोजक कपिल वलेचा,पंकज भार्गव, रविकांत नामदेव, विजय सिंह राणा, भानु दरबार सहित कॉलेज ग्राउंड पर चल रहे इन हाई-वोल्टेज मैचों को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय खेल प्रेमी पहुंच रहे हैं।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







