एनएचआई द्वारा मथुरा जनपद में चार फ्लाईओवरों को मिली मंजूरी क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान फैसल कुरैशी
चौमुहां। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएच आई द्वारा मथुरा जनपद में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए चार महत्वपूर्ण स्थानों पर फ्लाईओवर निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इनमें जैंत, राधापुरम, कोसी इंडस्ट्रियल एरिया एवं कोटवन क्षेत्र शामिल हैं। इन परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है, जिससे शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है।
जैंत फ्लाईओवर महत्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय एमएलसी विधायक ठाकुर ओम प्रकाश सिंह के अथक प्रयासों को दिया जा रहा है। उन्होंने लगातार क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए एन एच आई एवं संबंधित विभागों को ज्ञापन सौंपकर फ्लाईओवर निर्माण की मांग की थी। विशेष रूप से जैंत नेशनल हाईवे पर बढ़ते ट्रैफिक एवं आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए उन्होंने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया था।
आज उनकी मांग को स्वीकार करते हुए एनएचआई द्वारा फ्लाईओवर निर्माण को मंजूरी मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर बनने से यातायात जाम से राहत मिलेगी, दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा स्थानीय व्यापार और आवागमन को भी गति मिलेगी।
एमएलसी विधायक ठाकुर ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि जनता की सुविधा एवं क्षेत्र के विकास के लिए उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने केंद्र एवं एनएचआई का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजनाएं मथुरा जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत