ग्रील लगाकर व्यापारियों को किया जा रहा सीमित
सीतापुर। शासन के दिशानिर्देशानुसार जनपद सीतापुर के जिला मुख्यालय में पांच चौराहों का सौन्दर्यीकरण हो रहा है जिसकी शुरूआत हरदोई चुंगी से अतिक्रमण हटाकर जिला प्रशासन द्वारा की गई जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाये जाने से मार्ग की बढी चौड़ाई को लेकर जहां एक तरफ जनपद वासियों द्वारा सराहना की जा रही है वही दूसरी तरफ सौन्दर्यीकरण कार्य के प्रारम्भ होते ही आम चर्चाएं तेज हो गई है क्योंकि जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराई भूमि पर फुटपाथ निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जा चुका है। जिसमें ग्रील लगाकर हरदोई चुंगी चौराहे का सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है जिसे आवागमन सुचारू रूप से किये जाने की संभवनाएं जताई जा रही है। लोगो को जाम की झाम से निजात दिलाये जाने के भी संभावनाएं जताई जा रही है लेकिन सौन्दर्यीकरण में पार्किंग न होने से ग्रील के दूसरी तरफ में व्यापारियों के व्यवसाय स्थल होने के कारण भविष्य में बड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है क्योकि अक्सर लोग दैनिक सामग्री की खरीददारी करने के लिये व्यापारियों के व्यवसाय स्थल तक ही जायेगे। ग्रील लगी होने के कारण दो पहिया चार पहिया वाहनो का भी पार्किग न होने के कारण मार्ग पर ही खड़ा होने के अनुमान लगाये जा रहे है। जिससे जहां भविष्य में मार्ग में दोनो तरफ वाहनों का जमावाड देखा जा सकता है वही दूसरी तरफ पुनः जाम की समस्या उत्पन्न होने के संकेेत भी जताये जा रहे है साथ ही ग्रील लगी होने के कारण भविष्य में हरदोई चुंगी के व्यापारियों के व्यापार पर भी बड़ा प्रभाव पड़ सकता है इसकी भी संभावनाएं जताई जा रही है क्योकि आस पास के लोगो को छोड़कर दूर दराज के खरीदार भी ग्रील पार करके वाहन रोड पर खड़ा करके व्यापारियों के पास दैनिक जीवन यापन के लिये खरीददारी से कतराते रहेगे। एक तरफ उन्हे चालान का भय बना रहेगा दूसरी तरफ ग्रील पार करने में खतरे की संभावनाएं जताई जा सकती है। ऐसे में यह आसानी से कहा जा सकता है कि भविष्य में हरदोई चुंगी पर पार्किंग न होने के कारण जाम के साथ ही आस पास के व्यापारियों के व्यापार पर प्रभाव पड़ सकता है साथ ही व्यापारियों को ग्रील लगाकर सीमित करने से व्यापारियों को आर्थिक संकट का सामना भी करना पड़ सकता है ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







