देशहित में सर्राफा व्यापारियों ने दिखाई जिम्मेदारी, निर्मित आभूषणों की बिक्री को देंगे बढ़ावा

SHARE:

एटा में बुलियन विक्रेताओं व प्रशासन के बीच ऐतिहासिक सहमति, पुराने आभूषणों के पुनर्चक्रण पर भी जोर
(ब्यूरो चीफ अनिल सोलंकी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान एटा)
एटा,प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा सोने के आयात में कमी लाने की अपील के बाद एटा प्रशासन ने ठोस कदम उठाया है। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशन में आज राज्य कर कार्यालय, एटा में बुलियन एवं सर्राफा व्यापारियों की अहम बैठक हुई। इसमें देशहित, आर्थिक सुदृढ़ता और विदेशी मुद्रा संरक्षण के लिए बड़ा फैसला लिया गया।
व्यापारियों ने सहमति जताई कि वे ठोस सोने एवं बुलियन की बिक्री सीमित करेंगे और इसके स्थान पर निर्मित आभूषणों की बिक्री को प्रोत्साहित करेंगे। साथ ही पुराने आभूषणों की खरीद-बिक्री बढ़ाकर स्वर्ण पुनर्चक्रण (गोल्ड रीसाइक्लिंग) को बढ़ावा देने पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
व्यापार मंडल ने जिला प्रशासन एवं राज्य कर विभाग को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं अधिकारियों ने व्यापारियों को आवश्यक सुरक्षा एवं समन्वय उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। बैठक में राज्य कर विभाग से उपायुक्त राकेश प्रताप राव, उपायुक्त विजय कुमार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
व्यापार मंडल की ओर से नगर अध्यक्ष अतुल राठी, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सर्राफ, मनोज गुप्ता (अध्यक्ष सर्राफा व्यापार मंडल) एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने इस सकारात्मक संवाद को राष्ट्रीय हित में मील का पत्थर बताया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत