रात्रि गश्त के दौरान तावडू शहर थाना पुलिस ने बरामद की चोरी की मोटरसाइकिल

SHARE:

तावडू 18 मई-नीरज सोनी तावडू दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान।
जिला नूंह पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देशानुसार जिला नूंह पुलिस द्वारा अपराध एवं वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना शहर तावडू पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार थाना शहर तावडू पुलिस रात के समय शहर क्षेत्र में गश्त एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को जांच के लिए रुकवाया। पुलिस द्वारा वाहन के दस्तावेजों एवं नंबर की जांच की गई तो मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई। पुलिस कार्रवाई के दौरान दोनों युवक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, जबकि पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में तावड़ू शहर थाना में मुकदमा मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की पहचान आकिल पुत्र मुबीन निवासी गांव पंचगांव थाना सदर तावडू जिला नूंह तथा मुबीन पुत्र नाम-पता मालूम नहीं निवासी पंचगांव थाना सदर तावडू जिला नूंह के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।
जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं तथा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत