चिन्हित परिवारों के गुणात्मक सुधार हेतु संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश
ब्यूरो चीफ सद्दाम राईन केसरिया हिन्दुस्तान
बाराबंकी। कलेक्ट्रेट लोकसभागार में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जीरो पॉवर्टी अभियान के अंतर्गत चिन्हित परिवारों के गुणात्मक सुधार हेतु संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिनमें विभिन्न विभागों द्वारा चिन्हित परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं एवं सुविधाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने कहा कि जीरो पॉवर्टी अभियान का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता प्रदान करना ही नहीं, बल्कि चिन्हित परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, रोजगार, आवास तथा सामाजिक सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं से संतृप्त करते हुए उनके जीवन स्तर में स्थायी सुधार लाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र परिवार को शासन की योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए।बैठक में मुख्यमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, किसान सम्मान निधि, मनरेगा, स्वरोजगार योजनाओं एवं अन्य जनहितकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं के लाभ से वंचित पात्र परिवारों को तत्काल लाभान्वित कराया जाए तथा अभियान की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम स्तर पर संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए चिन्हित परिवारों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अन्ना सुदन, जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







