पाइपलाइन कार्य के बाद सड़कों को पूर्ववत एवं गुणवत्तापूर्ण स्थिति में बहाल करने के डीएम ने दिए सख्त निर्देश
_खराब गुणवत्ता पर जताई नाराजगी, संबंधित एजेंसियों को कारण बताओ नोटिस जारी
ब्यूरो चीफ सद्दाम राईन केसरिया हिन्दुस्तान
बाराबंकी। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में सोमवार को जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जल निगम जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की उन 294 परियोजनाओं की परियोजनावार समीक्षा की गई जिनकी प्रगति 80 प्रतिशत से अधिक दर्शाई गई थी।इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्व में परियोजनाओं का स्थलीय सत्यापन संबंधित खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से कराया गया था, जिसमें विभिन्न स्थानों पर कार्यों में कमियां पाई गईं। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित निर्माण एजेंसियों को कड़े निर्देश दिए कि पाइपलाइन डालने से पूर्व जिस प्रकार की सड़क थी, पाइपलाइन कार्य पूर्ण होने के उपरांत सड़क को उसी स्थिति में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पुनर्स्थापित किया जाए।
जिलाधिकारी ने कमियां पाए जाने वाली सभी परियोजनाओं में संबंधित निर्माण एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही पूर्ण कराया जाए। श्री सिंह ने जल निगम ग्रामीण के सहायक अभियंताओं को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन कम से कम तीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करें तथा अगली समीक्षा में निरीक्षण विवरण एवं प्रगति चार्ट के साथ उपस्थित हों। साथ ही उन्होंने सभी परियोजनाओं में शत-प्रतिशत हाउसहोल्ड कनेक्शन सुनिश्चित करने प्रत्येक परियोजना का नियमित औचक निरीक्षण किया ब्लॉक एवं तहसील स्तर के अधिकारियों द्वारा भी कराया जाएगा तथा निरीक्षण में कमी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







