विधायक प्रताप ग्रेवाल ने वन विभाग सरदारपुर मे धरना प्रदर्शन किया धरने के बाद ग्रामीण नंदराम के प्रकरण मे किया गया निराकरण

SHARE:

केसरिया हिन्दुस्तान से रघुनाथ सेन
वन परिक्षैत्र सरदारपुर अंतर्गत ग्राम लालसिंगपाडा के नंदराम पिता रायला के वन अपराध प्रकरण का निराकरण विगत 4 माह से नही होने पर ग्रामीण नंदराम द्वारा वन परिक्षैत्र कार्यालय सरदारपुर मे सोमवार को लगभग 11 बजे पहुचकर संबंधित अधिकारियो से चर्चा की, परन्तु प्रकरण के निराकरण का आदेश नही मिलने से असहज होकर आत्महत्या करने का मन बनाकर विधायक प्रताप ग्रेवाल को सुचना पहुचाई जिस पर विधायक प्रताप ग्रेवाल तुरंत अपने समर्थको सहित वन परिक्षैत्र कार्यालय सरदारपुर पहुचे और धरन पर बैठ गए। ग्रामीण नंदराम एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गई। वन परिक्षैत्र सरदारपुर वन परिक्षैत्र अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सौलंकी द्वारा विधायक प्रताप ग्रेवाल से धरना समाप्त करने का आग्रह किया गया परन्तु विधायक ग्रेवाल द्वारा प्रकरण का निराकरण संबंधी आदेश देने के बाद ही धरना समाप्त करने की बात कही गई जिसके बाद वन परिक्षैत्र अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सौलंकी द्वारा सोमवार 18 मई 2026 को ही ग्रामीण नंदराम के प्रकरण का निराकरण संबंधी आदेश जारी करने का आश्वासन पत्र विधायक प्रताप ग्रेवाल को सौंपा गया जिसके बाद विधायक ग्रेवाल द्वारा दोपहर 12 बजे धरना समाप्त किया गया। धरना समाप्त करने के 1 घण्टे पश्चात लगभग लगभग 1 बजे वन परिक्षैत्र अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सौलंकी द्वारा ग्रामीण नंदराम को वन अपराध प्रकरण के निराकरण का आदेश सौंपा गया। धरने के दौरान केकडिया डामोर, सरपंच नानुराम निनामा, पार्षद बबलु सोनेर, परवेज लोदी, जगदीश कुमावत, प्रकाश वसुनिया, शिवांग ग्रेवाल, लक्की सोनगरा आदि उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत