अंबाह नगर पालिका चौराहे पर घायल नंदी का गौ सेवकों ने किया रेस्क्यू, समय पर मिला उपचार

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन

अंबाह । अम्बाह नगर के नगर पालिका चौराहे पर रविवार शाम एक नंदी (सांड) वाहन की टक्कर से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बजरंगदल एवं गौ सेवकों की टीम मौके पर पहुंची और घायल नंदी का रेस्क्यू कर तत्काल उपचार कराया गया। गौ सेवा के इस कार्य में बजरंगदल अध्यक्ष अजय तोमर सहित राजू, अनिकेत, मनु, कृष्णा, अन्नू, राहुल, शेखू और गुन्नू ने सक्रिय भूमिका निभाई। गौ सेवकों की तत्परता से घायल नंदी को समय पर उपचार मिल सका। स्थानीय लोगों ने टीम के सेवा भाव और मानवता की सराहना की।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment