हिंदुस्तान केशरिया /खाचरोद /कमलेश
उज्जैन जावरा के बीच बनने वाले ग्रीन फील्ड रोड का कार्य जैसे ही प्रारंभ हुआ किसानों ने इसका काम रूकवा दिया ! खाचरोद के पास भाटखेड़ी गांव की सीमा में जैसी है रोड निर्माण के लिय ठेकेदार के कर्मचारी संसाधन लेकर पहुंचे तो किसानों ने विरोध किया और रोड की डीपीआर दिखाने की बात कही जिस पर डीपीआर नहीं दिखाई गई इसके बाद किसानों ने इस काम को वही रुकवा दिया, खबर अन्य किसानों तो पहुंची तो धीरे धीरे अन्य प्रभावित किसान भी वहां पहुंच गए, ओर सैकड़ों किसान वहां एकत्रित हो गए ! किसान राजेंद्रसिंह पंवार, कृपालसिंह डोडिया, कान्हा धाकड़, सुखदेव धाकड़, कपिल नगर, सुरेश धाकड़, का कहना था कि इस रोड को लेकर सरकार ने 2 बात कही थी एक तो रोड को ऊंचा नहीं बनाते हुए निचा नार्मल रोड बनाएंगे, ओर प्रभावित किसानों को 2 गुना से बढ़ाकर 4 गुना मुआवजा देंगे किंतु अभी जो मुआवजा राशी कुछ किसानों के खाते में डाली है वह 2 गुना ही है, वही अब जबकि रोड का कार्य प्रारंभ हो गया है पर अभी भी डीपीआर दिखाने को तैयार नहीं है, किसानों ने लगातार डीपीआर दिखाने की मांग की ओर रोड का काम रूकवा दिया इसके बाद किसानों ने बताया कि 2 घंटे में उनके पास संबंधित विभाग के अधिकारी पहुंचकर बात करेंगे किंतु किसानों के पास कोई भी नहीं पहुंचा ! वही किसानों का कहना है कि आखिर डीपीआर क्यों नहीं दिखा रहे है, जब तक डीपीआर नहीं दिखाएंगे ओर मुआवजा राशी 4 गुना नहीं देखे तब तक काम नहीं चलने देंगे ! इस दौरान कृष्णपालसिंह पंवार, महादेव पाटीदार, दशरथ पाटीदार आदि सैकड़ों किसान एकत्रित हो हुए !
उपलई के आसपास भी नहीं चलने दिया काम :-
उज्जैन जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे के विरोध में किसान MPRDC ने बिना सहमति के रोड सर्वे ओर लेवल का कार्य प्रारंभ किया इस पर राकेश मेहता,अनिल नायमा, भंवरलाल , भरत नायमा, अनोखी लाल पाटीदार, मनीष चौधरी आदि उपलाई रेवास हुनखेड़ी के किसानो ने इसका विरोध किया और काम रुकवाया किसानों का कहना है कि जब तक शासन किसानों को DPR नही बताएगी और जब तक किसानों को मुआवजा राशि का अवार्ड नहीं बताया जाता तब तक काम नहीं होने देंगे !
नोटिश के बिना ही काम चालू :-
बंजारी के किसान राजेंद्र सिंह पवार बंजारी ने बताया कि उनकी 7 बीघा से अधिक जमीन इस रोड में अधिग्रहण की जा रही है जिसका कोई नोटिस उन्हें प्राप्त नहीं हुआ सरकार ने घोषणा की थी चार गुना मुआवजा दिया जाएगा किंतु दोगुना मुआवजा ही दिया जा रहा है, पहले दो क्लस्टर ही थे और हमें कंचनखेड़ी में क्लस्टर में जोड़ रखा था किंतु बाद में हमारे चार गांव का एक नया कलेक्टर बनाकर हमें और भी कम राशि प्रदान की जा रही है, इतनी कम राशि में किस प्रकार से आजीविका चलेगी ! वही इस मामले में एसडीएम नेहा साहू ने बताया कि सभी को नोटिस मिल गए है, जबकि बंजारी पटवारी जितेंद्र चौधरी का कहना है कि नोटिस अभी तक आय नहीं है आजाएंगे तो बांट देंगे !
खाते में पैसे नहीं काम चालू :-
किसान कृपालसिंह डोडिया नहीं बताया कि जमीन अधिग्रहण करके और काम चला दिया गया है जबकि अभी तक हमारे खाते में पैसे ही नहीं आए हैं जब पैसे ही नहीं आए हैं तो शासन हमारी जमीन कैसे ले सकता है और ना ही हमें डीपीआर बताई जा रही है और मनमर्जी से जबरदस्ती काम चलाया जा रहा है !
डीपीआर क्यों नहीं दिखा रहे :-
किसान सुखदेव धाकड़ ओर सुरेश धाकड़ ने बताया कि रोड का काम चालू कर दिया 4 गुना मुआवजा राशी देने की बात से पलट कर 2 गुना मुआवजा दिया जा रहा है और रोड की डीपीआर भी नहीं दिखा रहे, कही ऐसा तो नहीं कि बोल रहे है नार्मल हाइवे का ओर बना देंगे भी जमीन से ऊंचा आखिर क्यों डीपीआर नहीं दिखा रहे !
आज दिखाएंगे डीपीआर :-
किसान डीपीआर दिखाने की बात कर रहे थे हमने एमपीडीसीआर वाले को बोला है वो किसानों आज डीपीआर दिखाएंगे !
नेहा साहू
एसडीएम खाचरोद
छाया संलग्न :-
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







