रंगला के एक घर मे लगी आग, हजारो का सामान जल कर राख, आधे घंटे बाद अग्निशमन की एक गाड़ी से पाया काबू

SHARE:

तावडू 17 मई -नीरज सोनी तावडू दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान। उपमंडल के गांव रंगला के अंबेडकर नगर में एक घर में सिलेंडर बदलकर गैंस चालू करते समय आग लग गई। सूचना मिलते ही खोरी चौकी पुलिस व अग्निशमन की एक गाड़ी मोके पर पहुंच गई और करीब आधा घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया गया।जैसी ही आग की सूचना आस पड़ोस में रहने वाले लोगों को मिली तो अफरा तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर आ गए।
रंगला गांव के सरपंच मुकेश कुमार ने बताया कि फिरोजाबाद निवासी अनिल कुमार अपने परिवार के साथ रंगला गांव के अंबेडकर नगर में स्थित एक घर में पिछले काफी समय से किराए पर रह रहा है। जो भिवाड़ी में एक कंपनी में कार्यरत हैं। रविवार दोपहर करीब 1 बजे अनिल की पत्नी ने जब खाना बनाने के लिए रसोई के सिलेंडर को बदलकर गैस चालू की तो अचानक आग लग गई। उसने अपने तौर पर आग को बुझाने का काफी प्रयास किया,लेकिन देखते ही देखते आग फैलती चली गई और धुंआ ही धुंआ हो गया। आग लगती देख आस पड़ोस में अफरा तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर आ गए। सरपंच मुकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मोके पर पहुंचे और पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी। जिस पर पुलिस और साथ लगते भिवाड़ी से एक अग्निशमन की गाड़ी मोके पर पहुच गई और करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक घर मे रखा फिरीज, एलईडी, कपड़े आदि हजारो रुपए का सामान जल कर राख हो गया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment