बड़े मंगल पर कायस्थ सेवा समिति ने लगाया विशाल भंडारा

SHARE:

केसरिया हिन्दुस्तान इसरार व्यूरो पीलीभीत

पीलीभीत। ज्येष्ठ मास के छठे बड़े मंगल के अवसर पर कायस्थ सेवा समिति की ओर से गांधी स्टेडियम रोड स्थित स्काउट भवन के सामने विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने भंडारे में पहुंचकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया तथा सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में कायस्थ सेवा समिति के अध्यक्ष अवनीश सक्सेना सहित सुशील बाबू, राजेंद्र सक्सेना, अनिल कमल, महेश नारायण, अशोक सक्सेना, सुधीर जौहरी, संदीप सक्सेना, विशाल सक्सेना, संजय सक्सेना, विपिन सक्सेना, रामजी सक्सेना, बृजेश सक्सेना, वरुण सक्सेना, साकेत सक्सेना, आयुष सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, अभिषेक, सुनीता सक्सेना, वर्षा सक्सेना, विद्या सक्सेना, अनीता सक्सेना, स्वर्णलता सक्सेना, रचना, डॉ. अनिल सक्सेना, डॉ. बी.के. श्रीवास्तव, शेखर सक्सेना एवं सर्वेश सक्सेना सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
भंडारे के सफल आयोजन में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण रहा और सभी ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई