आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735

रायपुर। आबकारी विभाग रायपुर ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी मदिरा मसाला और दोपहिया वाहन जप्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सचिव आबकारी रीना बाबा साहेब कंगाले, आबकारी आयुक्त पदुम सिंह एल्मा, कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में 17 मई 2026 को कार्रवाई की गई।

आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि ग्राम खपरीकला थाना क्षेत्र में अवैध रूप से मदिरा परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर बड़ा तालाब के पास घेराबंदी कर आरोपी पुरुषोत्तम बंजारे पिता आनंद बंजारे निवासी खपरीकला, तिल्दा जिला रायपुर को पकड़ा गया।

जांच के दौरान आरोपी के पास से नीले रंग की सुजुकी एक्सेस दोपहिया वाहन में परिवहन करते हुए 46 नग पाव देशी मदिरा मसाला (सवा शेरा) कुल 8.28 बल्क लीटर शराब बरामद कर जप्त की गई।

आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

उक्त प्रकरण आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त तिल्दा मेधा मिश्रा द्वारा पंजीबद्ध किया गया। कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक दिगंबर भूरा, आबकारी आरक्षक अमिताभ सिंह ध्रुव, जितेंद्र मिश्रा एवं वाहन चालक रेवाराम का विशेष योगदान रहा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment