केसरिया हिंदुस्तान दिनेश वर्मा
महिदपुर। उत्कृष्ट संकुल अंतर्गत उर्दू माध्यमिक विद्यालय के माध्यमिक शिक्षक मोहम्मद इमरान सुपुत्र स्वर्गीय अब्दुल हन्नान सर का चयन अल्पसंख्यक मंत्रालय विभाग द्वारा वर्ष 2026 की हज यात्रा के दौरान हाजियों की सेवा के लिए हज इंस्पेक्टर के लिए किया गया है। श्री इमरान अपने हज ड्यूटी के लिए दिनांक 17 मई को मुंबई के लिए रवाना होंगे जहां से 20 मई को हिंदुस्तान के हाजियों के साथ सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे तथा वहाँ अपनी सेवा देंगे। ड्यूटी के दौरान हिंदुस्तानी हाजियों को हज यात्रा में सहयोग प्रदान करेंगे। श्री मोहम्मद इमरान का चयन स्टेट हज इंस्पेक्टर में होने पर संकुल प्राचार्य किशोर परमार, डॉ जाकिरुद्दीन अहिंगर,विजय पंडिया, ईनामुर्रहमान, राधेश्याम मालाकार, मोहम्मद सलीम नागौरी, ज़ाहिद फारूकी, मोहम्मद शब्बोर,सादिक भाई गैस वाले, माजि द नागोरी ने बधाई दी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







