बिना नीलामी डकार गए लाखों रुपए धपारा गंगेरुआ पंचायत में भ्रष्टाचार का नंगा नाच, सवालों के घेरे में मैडम

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो चीप सिवनी

अधिकारियों की टेबल पर दम तोड़ रहीं शिकायतें बरघाट CEO और इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप क्या मचेगा हड़कंप
सिवनी जिले की जनपद पंचायत बरघाट एक बार फिर भ्रष्टाचार और प्रशासनिक संरक्षण के गंभीर आरोपों में घिर गई है धपारा गंगेरुआ पंचायत से उठी शिकायतों ने पंचायत व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत संसाधनों का दुरुपयोग कर बिना नीलामी लाखों रुपए का खेल किया गया और शिकायतों को अधिकारियों की टेबलों में दबा दिया गया ग्रामीणों ने जनपद पंचायत की सीईओ प्रतिभा परते और पंचायत इंस्पेक्टर केवल सिंह परते पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायतों पर कार्रवाई के बजाय सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। लोगों का कहना है कि पंचायत विभाग में ऐसा तंत्र बन चुका है जहां भ्रष्टाचारियों को संरक्षण मिलता है और शिकायतें दम तोड़ देती हैं धपारा पंचायत में बिना वैधानिक प्रक्रिया अपनाए पंचायत संसाधनों के उपयोग और कथित अवैध वसूली को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने सवाल उठाया है कि यदि सब कुछ नियमों के तहत हुआ तो नीलामी प्रक्रिया और रिकॉर्ड सार्वजनिक क्यों नहीं किए जा रहे इधर वन भूमि पर कथित अवैध निर्माण और जेसीबी मशीनों के उपयोग ने वन विभाग की कार्यप्रणाली को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है। आरोप है कि खेल मैदान के नाम पर वन भूमि पर लंबे समय तक निर्माण कार्य चलता रहा, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने आंखें मूंदे रखीं मामला सीएम हेल्पलाइन तक पहुंचने के बाद विभाग हरकत में आया लेकिन अब तक किसी बड़ी कार्रवाई या एफआईआर की जानकारी सामने नहीं आई है ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment