धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
विदिशा विधानसभा स्तरीय संगठन बैठक परिणय गार्डन में सम्पन्न हुई जिसमें बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की रणनीति बनाई गई।बैठक में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी राजेश रघुवंशी, पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा,जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिलाकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे । जिला कांग्रेस प्रभारी राजेश रघुवंशी ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर विस्तृत मंथन हुआ। श्री रघुवंशी ने आगामी चुनावों के मद्देनजर सक्रिय रणनीति तैयार करने और आपसी समन्वय बेहतर करने पर जोर दिया। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक का यह अभियान पूरे जिले में सम्पन्न हुआ, जिससे कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर पूरी ताकत से मैदान में उतर सकें। श्री रघुवंशी ने कहा की कांग्रेस के कुछ बड़े नेता ओर ओर उनके समर्थक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए उसके बाबजूद भी कांग्रेस का जमीनी कार्यकर्ता मैदान में डटा हुआ है, एवं भाजपा सरकार के धनवल ओर सत्ता के आगे झुका नहीं है, श्री रघुवंशी ने कहा की पार्टी संगठन ओर नेता पर उंगली उठाना आसान है लेकिन हम स्वयं क्या कर रहे है उसका हमे स्वयं मूल्यांकन करना होगा, हमारा सम्मान पार्टी से है, हमसे पार्टी की पहचान नहीं है, यदि आप काम करोगे तो संगठन में आपको काम मिलेगा यह हमारी जिम्मेदारी है लेकिन पद लेने के बाद घर पर बैठ जाऊं ऐसा अब नहीं चलेगा, इस मौके पर जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने पार्टी के विदिशा विधानसभा के अंतर्गत सभी ब्लॉक अध्यक्षों से ब्लॉकबार संगठन गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की, कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि साहू ने किया उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने बताया की कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने 2028 में कांग्रेस की सरकार बनाने एवं संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प लिया। श्री रघुवंशी ने बताया की बैठक में विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रमुख नेता व मोर्चा संगठनो के अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







