सीपीएल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज, मयंक रिप्पन राइडर रायसेन और श्री बालाजी बासोदा ने जीते रोमांचक मुकाबले

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

जीतू की घातक गेंदबाजी और अनिकेत के ऑलराउंड प्रदर्शन से मयंक रिप्पन रायसेन और श्री बालाजी बासोदा ने जीते रोमांचक मुकाबले।
विदिशा: स्थानीय एस एस एल जैन पीजी कॉलेज खेल परिसर पर मन्नत फाउंडेशन के तत्वाधान में और नगर पालिका के विशेष सहयोग से सिटीज प्रीमियर लीग सीपीएल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक मुकेश टंडन और सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा उपस्थित रहे, जबकि संरक्षक आशीष भदोरिया एवं आनंद प्रताप सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक मुकेश टंडन ने कहा कि खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए जिले में इस प्रकार के स्तरीय आयोजन लगातार होते रहना चाहिए। आयोजक कपिल वलेचा और उनकी टीम को आयोजन कराने की बधाई दी।प्रतियोगिता का पहला मुकाबला मयंक रिप्पन राइडर रायसेन बनाम श्री बालाजी बासोदा के मध्य खेला गया। रायसेन ने टॉस जीतकर निर्धारित 7 ओवर में कुलदीप के ताबड़तोड़ 28 रनों की बदौलत 72 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में बासोदा की टीम सार्थक सिंह राजपूत की घातक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी और महज 65 रन ही बना पाई। सार्थक ने 3 महत्वपूर्ण विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई और मैन ऑफ द मैच बने। दूसरा मुकाबला माही आर्मी बेगमगंज बनाम हरिपुरा बाउंसर के बीच हुआ। बेगमगंज ने हरिपुरा को 72 रनों का लक्ष्य दिया, जिसका पीछा करते हुए हरिपुरा की टीम 7 रनों से चूक गई। बेगमगंज के बंटी को उनके शानदार 29 रनों के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। तीसरे मुकाबले में मयंक रिप्पन राइडर रायसेन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 70 रन बनाए 9 विकेट खो कर। जवाब में माही आर्मी बेगमगंज की टीम रायसेन के गेंदबाज जीतू के आगे पूरी तरह बिखर गई। जीतू ने महज 7 रन देकर 6 विकेट झटके, जिससे बेगमगंज की टीम 32 रनों पर सिमट गई और रायसेन ने 38 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की। जीतू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। चौथे मैच में हरिपुरा बाउंसर ने 6 ओवर में 53 रन बनाए, जिसे श्री बालाजी बासोदा ने अनिकेत के ऑलराउंड प्रदर्शन 30 रन, 1 विकेट की बदौलत महज 3.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 8 विकेट से जीत लिया। इस हार के साथ ही हरिपुरा का सफर समाप्त हो गया। रात के अंतिम मुकाबले में माही आर्मी बेगमगंज ने 6 ओवर में 79 रन बनाए। जवाब में श्री बालाजी बासोदा ने अनिकेत रघुवंशी के बेहतरीन खेल की बदौलत 5.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 81 रन बनाते हुए 7 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। अनिकेत रघुवंशी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस पूरे गरिमामयी आयोजन के दौरान मुख्य रूप से आयोजक कपिल वलेचा, अनिल यादव, रविकांत नामदेव, पंकज भार्गव, फराज सैयद, साजिब सैयद और लईक उल्ला सिद्दकी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजक कपिल वलेचा ने बताया कि प्रतियोगिता का दूसरा दिन रिजर्व डे रखा गया है जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों के मुकाबले खेले जाएंगे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई