केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे
छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव :- शहर में इन दिनों पाटीदार कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा पाइपलाइन विस्तार का कार्य किया जा रहा है ठेकेदार की लापरवाही के चलते यह विकास कार्य अब स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है रविवार को सिनेमा रोड पर खुदाई के दौरान ठेकेदार के कर्मचारियों ने उतावलेपन से मुख्य पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया।l इस वजह से वार्ड नंबर 7 और वार्ड नंबर 8 में पेयजल की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई
पार्षद ने खुद खड़े होकर कराया सुधार कार्य :- मामले की जानकारी मिलते ही वार्ड नंबर 8 के पार्षद ने तुरंत स्थिति का संज्ञान लिया जनता की परेशानी को देखते हुए पार्षद ने खुद मोर्चा संभाला। वे तुरंत नगर पालिका के तकनीकी कर्मचारियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे!.
पार्षद प्रमोद बंदेवार ने अपनी मौजूदगी में नपा कर्मचारियों और ठेकेदार के मजदूरों को निर्देश दिए। उन्होंने खुद सामने खड़े होकर युद्ध स्तर पर पाइपलाइन का सुधार कार्य शुरू करवाया ताकि प्रभावित वार्डों में जल्द से जल्द पानी की सप्लाई चालू की जा सके इसके साथ ही उन्होंने तत्काल मुख्य नगरपालिका अधिकारी नेहा धुर्वे को फोन पर ठेकेदार की इस गंभीर लापरवाही से अवगत कराया पार्षद प्रमोद बंदेवार ने कहा कि नियमानुसार खुदाई और पाइपलाइन विस्तार के समय नगर पालिका के जिम्मेदार कर्मचारियों को ठेकेदार के साथ मौके पर अनिवार्य रूप से मौजूद रहना चाहिए, ताकि वे पुरानी पाइपलाइनों की सही दिशा और स्थिति बता सकें लेकिन धरातल पर नगर पालिका का कोई भी कर्मचारी काम के दौरान उपस्थित नहीं रहता है। इसी घोर लापरवाही और आपसी तालमेल की कमी का खामियाजा हमारे वार्ड की निर्दोष जनता को भुगतना पड़ रहा है।आज मैंने खुद मौके पर नपा अमले को साथ लेकर मोर्चा संभाला है और सामने खड़े होकर पाइपलाइन दुरुस्त करवा रहा हूँ। जनता की परेशानी को कतई नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। आज ही पाइपलाइन को पूरी तरह ठीक कर दोनों वार्डों में पानी की सप्लाई बहाल की जाएगी। यदि ठेकेदार ने आगे ऐसी लापरवाही दोबारा की, तो नगरपालिका स्तर पर उनके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई कराई जाएगी। पाइपलाइन विस्तार कार्य में बरती जा रही प्रमुख लापरवाहियां
ठेकेदार द्वारा किए जा रहे इस निर्माण कार्य में शुरुआत से ही कई नियम-कायदों को ताक पर रखा गया है,जिसके मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं नगर पालिका अमले की अनुपस्थिति खुदाई के समय नगर पालिका के तकनीकी कर्मचारियों का ठेकेदार के साथ न रहना सबसे बड़ी लापरवाही है, जिससे पुरानी पाइपलाइनों की लोकेशन पता नहीं चल पाती
बिना मार्गदर्शन के अंधाधुंध खुदाई मौके पर नगर पालिका के किसी जिम्मेदार व्यक्ति की निगरानी न होने से ठेकेदार द्वारा शहर की मुख्य सड़कों पर मनमाने ढंग से खुदाई की जा रही है।सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी घनी आबादी और बाजार वाले सिनेमा रोड पर बिना किसी बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड के गहरी खुदाई की जा रही है, जिससे हादसों का डर बना है। मलबे का समय पर न उठाना सड़कों को खोदकर मिट्टी और मलबे को बीच रास्ते पर ही छोड़ दिया जाता है, जिससे शहर में ट्रैफिक जाम और धूल का गुबार बना हुआ है कुशल सुपरवाइजरों का अभाव मौके पर कंस्ट्रक्शन कंपनी का कोई जिम्मेदार अधिकारी या तकनीकी विशेषज्ञ मौजूद नहीं रहता। पूरे काम को अप्रशिक्षित मजदूरों के भरोसे छोड़ दिया गया है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







