कृषक कल्याण वर्ष 2026 अंतर्गत कृषि रथ का संचालन किसानों को प्राकृतिक खेती, खरीफ तैयारी एवं नरवाई प्रबंधन के प्रति किया गया जागरूक

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत दिनांक 17 मई 2026 को ग्राम पंचायत अहमदपुर कस्बा, डंगरवाड़ा एवं सोंथर में कृषि रथ का सफल संचालन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि की नवीन तकनीकों, विभागीय योजनाओं, प्राकृतिक एवं टिकाऊ खेती तथा खरीफ फसलों की वैज्ञानिक तैयारी के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग, पीएनबी ट्रेनिंग सेंटर विदिशा, आत्मा परियोजना, कृषि अभियांत्रिकी, सहकारिता एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, प्राकृतिक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति किसानों को प्रेरित किया गया।वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री विशाल यादव द्वारा किसानों को खरीफ फसलों की वैज्ञानिक तैयारी, ई-विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन आधारित उर्वरक वितरण एवं उर्वरकों के संतुलित उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने नरवाई प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किसानों को बताया कि नरवाई जलाने से मिट्टी की उर्वरता एवं पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है, जबकि वैज्ञानिक नरवाई प्रबंधन अपनाने से भूमि की गुणवत्ता एवं उत्पादन क्षमता में वृद्धि होती है।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. दीपक गुजराल ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती के क्षेत्र विस्तार, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं रोग प्रबंधन, फसल विविधीकरण, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, पराली प्रबंधन तथा कृषि अभियांत्रिकी द्वारा खरीफ पूर्व खेतों के समतलीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर किसानों को जागरूक किया। उन्होंने किसानों को कृषि को लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित करने हेतु आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने का संदेश दिया।आत्मा परियोजना केबर ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक श्री प्रदीप मालवीय द्वारा किसानों को हरी खाद एवं प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत एवं नीमास्त्र बनाने की विधि भी समझाई तथा किसानों से आग्रह किया कि वे कम से कम थोड़ी भूमि पर प्राकृतिक खेती अपनाकर अपने परिवार के लिए सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्यान्न उत्पादन करें।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित किसानों द्वारा नरवाई न जलाने एवं वैज्ञानिक नरवाई प्रबंधन अपनाने की सामूहिक शपथ ली गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति रही तथा किसानों ने विभागीय योजनाओं, तकनीकी जानकारी एवं प्राकृतिक खेती के प्रति विशेष रुचि एवं जिज्ञासा दिखाई।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत