भोजशाला निर्णय पर जताई प्रसन्नता बलारपुर माता मंदिर पर जाकर मत्था टेका

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से मुकेश चौधरी

शिवपुरी। धार जिले की भोजशाला को इंदौर उच्च न्यायालय ने माता सरस्वती का प्राचीन मंदिर मानकर हिंदुओं के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला दिए जाने से देश प्रदेश के हिंदुओं में प्रसन्नता है । इसी आत्मिक प्रसन्नता के वशीभूत भाजपा मध्यप्रदेश के प्रवक्ता धैर्यवर्धन ने अपने मित्रों हरिओम राठौर हटैयन, महेंद्र मिश्रा एवं ब्रजेश अग्रवाल के साथ शिवपुरी के वन्य क्षेत्र में स्थित माता बलारी के मंदिर पर जाकर मत्था टेका ।
भाजपा प्रवक्ता धैर्यवर्धन ने कहा कि उच्च न्यायालय ने स्वीकार किया है कि यह परमार वंश के राजाओं द्वारा स्थापित संस्कृत शिक्षण केंद्र रहा है । ज्ञान की देवी सरस्वती माता के इस मंदिर हजारों वर्षों से सनातनी पूजा करते आ रहे हैं । भाजपा नेता धैर्यवर्धन ने कहा कि कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष से कहा है कि वह अपनी मस्जिद के लिए शासन से अन्यत्र जगह मांग ले जो उन्हें सरकार उपलब्ध कराएगी । भाजपा नेता ने केस की पैरवी कर रहे विद्वान अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन एवं वर्षों से की लड़ रहे सकल हिन्दू पक्ष को बधाई दी है ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment