आंधी तूफान में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने पर केन्द्रीय राज्यमंत्री के आंखों में आंशू छलक पड़े केन्द्रीय राज्यमंत्री ने परिजनों को चार चार लाख रुपए आर्थिक सहायता दी

SHARE:

शशि भूषण दूबे कंचनीय /संतोष यादव डंगहर

मीरजापुर 15 मई। जिले में भीषण आंधी तूफान से अधिकारिक रूप से 18 लोगों के मारे जाने की जिला प्रशासन द्वारा जारी सूची में से दो लोगों जो मझवां ब्लाक के केवटाबीर एवं सीखण ब्लाक के बिंदापुर के दिनांक 13/5/2026 को भीषण आंधी तूफान में मृतक के केन्द्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया पटेल चुनार तहसील के ग्राम बिंदापुर में मृतक बेला देवी पत्नी हंसराज एवं तहसील सदर अन्तर्गत ग्राम केवटावीर में मृतक वंदना पत्नी भगवानदास के घर पहुंच कर परिजनो से मुलाकात कर व्यक्त की शोक-संवेदना। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल द्वारा आपदा राहत मोचन निधि से 04-04 लाख रुपये सहायता राशि का दिया गया चेक। श्रीमती पटेल ने कहा कि मीरजापुर जिले में मारे गए हर परिजनों तक पहुंचने का प्रयास है उसी कड़ी में सबसे पहले मझवां सीखण के मारे गए परिजनों से मुलाकात कर सम्वेदना ब्यक्त करते हुए श्रीमती पटेल भावुक एवं अश्व पूरित रही और परिजनों की सम्बेदना में उनकी आंखों में आंशू छलक पड़ी।
उक्त अवसर पर अपना दल एस के जिला अध्यक्ष एवं बी एस एन एल के सेवानिवृत्त एस डी ई राम लौटन बिंद भी केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती पटेल के प्रोटोकॉल में साथ साथ रहे। उक्त समाचार कवरेज हमारे यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख शशि भूषण दूबे कंचनीय द्वारा किया गया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment