राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई मिठौरा के कार्यसमिति की बैठक हुआ सम्पन्न

SHARE:

मिठौरा

दिनेश कुमार
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान।

मिठौरा महराजगंज राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ इकाई मिठौरा ब्लॉक सभागार में ब्लॉक अध्यक्ष अभय कुमार दूबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन ब्लॉक महामंत्री गोपाल पासवान ने किया । बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यालयों में पठन पाठन का बेहतर माहौल बनाने के संबंध में व्यापक चर्चा की गई। अपने संबोधन में कार्यकारी अध्यक्ष नन्दलाल यादव ने शिक्षण तकनीकियों पर बारीकी से चर्चा किया, जिसका लाभ विद्यालयों में छात्रों तक पहुंचेगा । श्री नंदलाल यादव ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षा,शिक्षार्थी और शिक्षक तीनों के लिए समान रूप से प्रयासरत है। अपने संबोधन में ब्लॉक अध्यक्ष अभय कुमार दुबे ने कहा है कि शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए सभी शिक्षक महासंघ के साथ जुड़कर कार्य करें । बैठक में चयन वेतनमान ,पाठ्यपुस्तक ,जनगणना में उपार्जित अवकाश जैसे मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया । बैठक में गिरिजेश मिश्रा ,सतीश गोयल ,विवेक शुक्ल ,संदीप पाण्डेयराजीव कुंमार ,आशीष गुप्ता, विवेक गुप्ता ,नागेंद्र प्रसाद अनिल कुमार, प्रिंस शुक्ला ,सतीश कुमार , गिरिजा शंकर डॉ . अर्जुन प्रसाद इब्राहिम अंसारी साबिर अली आदि उपस्थित रहे ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment