बजरंग चौक बलौदाबाजार स्थित सूने मकान में चोरी करने वाले एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार

SHARE:

पुलिस थाना सिटी कोतवाली

रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी

आरोपी द्वारा घर की छत पर लगे टिन को शेड को हटाकर घर अंदर प्रवेश कर चोरी की घटना को दिया गया अंजाम
आरोपी द्वारा ₹67,500 कीमत मूल्य का सोने चांदी के जेवर, सिलेंडर एवं अन्य सामान किया गया था चोरी
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान करते हुए आरोपी को किया गया गिरफ्तार
आरोपी से नगदी ₹3900 एवं चोरी का एक नग सिलेंडर किया गया बरामद
प्रार्थना सोनाली जायसवाल निवासी बजरंग चौक बलौदाबाजार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह दिनांक 21.04.2026 को कटघोरा कोरबा गई थी, वहां से *दिनांक 08.05.2026 को सुबह 11:00 वापस बलौदाबाजार आई तो देखी थी, घर ऊपर लगे टिन का शेड मुड़ा हुआ था, अंदर अलमारी का दरवाजा खुला हुआ था तथा सामान बिखरा हुआ था। साथ ही उसमें रखे सोने चांदी के जेवर आदि नहीं थे एवं घर में भरा हुआ सिलेंडर भी नहीं था, जिसे कोई अज्ञात आरोपी द्वारा घर अंदर प्रवेश कर चोरी कर लिया* गया था। अज्ञात आरोपी द्वारा प्रार्थिया के मकान से कुल ₹67,500 कीमत मूल्य का सामान चोरी किया गया था। की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 389/2026 धारा 331(4),305 बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में *पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी.शर्मा के कुशल निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा जांच एवं विवेचना कार्यवाही प्रारंभ किया गया। पुलिस द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया, जिसके आधार पर प्रार्थिया के मकान के आसपास संदिग्ध रूप से घूम रहे आरोपी की लकेश्वर धृतलहरे के रूप में पहचान की* गई। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा आरोपी लकेश्वर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिसमें आरोपी द्वारा दिनांक 07.05.2026 को रात्रि में मकान को सूना पाकर, मकान के छत के ऊपर चढ़कर, टिन के शेड को हटाते हुए घर अंदर प्रवेश कर, मकान में चोरी करना स्वीकार किया गया। की प्रकरण में आरोपी से चोरी किया गया सामान मे से ₹3900 एवं एक सिलेंडर जप्त किया गया है तथा आरोपी को आज दिनांक 13.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- लकेश्वर धृतलहरे उर्फ सोनू उम्र 22 वर्ष निवासी टॉकीज के पीछे पुरानी बस्ती बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment