दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से मुकेश चौधरी
शिवपुरी। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला शिवपुरी द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशन और प्रदेश के मार्गदर्शन में पार्टी कार्यालय कोठी क्रमांक 01 जिला शिवपुरी पर मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन, इनफ्लूएंसर मीट और मीसाबंदी और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से उनके निवास पर पहुंच कर उनसे भेंट की।
जिला मीडिया प्रभारी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा शिवपुरी धर्मेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सर्वप्रथम पार्टी की रीति नीति अनुसार पार्टी के पितृ पुरुषों के छाया चित्रों पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
स्वागत भाषण मोर्चे के जिला अध्यक्ष जितेंद्र गुर्जर के द्वारा दिया गया। तत्पश्चात मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने विकसित भारत के संकल्प में चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया और कहा की देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प के कारण ही आज राजनीतिक प्रवास में उपयोग होने वाले वाहनों में ईंधन से संचालित होने वाले वाहनों के स्थान पर विद्युत प्रवाह से चलने वाले वाहनों का चलन बढ़ा है जिससे ईंधन आपूर्ति पर निर्भरता कम से कम हो सके,जिससे की वन जलवायु और जंगल का दोहन न हो,पिछड़ा वर्ग कोई जाति नहीं है अपितु एक बड़ा जनसमुदाय है जो जिला या प्रदेश ही नहीं अपितु सम्पूर्ण भारत वर्ष में निवास करता है,उन्होंने अपने प्रवास के दौरान सीमित वाहन संख्या और मोदी जी के विकसित भारत के प्रारूप में बिजली से चलने वाले वाहन का प्रयोग कर मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को दौराया।
भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने पार्टी के द्वारा चलाई जा रही सर्वहारा वर्ग की योजनाओं से अवगत कराया और कहा की देश में मोदी प्रदेश में मोहन और लोक सभा में हमारे सांसद श्रीमंत सिंधिया जी द्वारा सुशासन का अनुपालन कराया जा रहा है जिसके फलस्वरूप ही आज पिछड़ा वर्ग मोर्चा अग्रिम पंक्ति में खड़ा है। कार्यक्रम का संचालन आकाश राठौर ने किया तथा अभार मोर्चे के महामंत्री पंकज राठौर ने किया।
इस दौरान कोलारस विधायक महेन्द्र यादव,पूर्व विधायक पोहरी प्रहलाद भारती,कोलारस के पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजू बाथम,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष जंडेल गुर्जर,जनपद अध्यक्ष हेमलता रावत,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विपिन खेमरिया, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा शिवहरे,प्रदेश के मोर्चे के आईटी सेल प्रभारी शैलेंद्र गुर्जर,जिला महामंत्री के पी परमार, लवलेश जैन,योगेंद्र रघुवंशी,नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी,शिवपुरी पुरानी शिवपुरी के मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा,शिवपुरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र रावत सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







