दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान से चंद्रशेखर बरेठ
सक्ती,कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन पर खनि अधिकारी श्री के. के. बंजारे के मार्गदर्शन में खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल द्वारा खनिजों के अवैध परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनि निरीक्षक श्री टुमेश कुमार ध्रुव एवं खनिज विभाग उड़नदस्ता की टीम द्वारा ग्राम जैजैपुर एवं ग्राम चन्द्रपुर में कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान ग्राम जैजैपुर में रेत के अवैध परिवहन के 02 प्रकरण एवं ईंट के 01 प्रकरण पाए गए। वहीं ग्राम चन्द्रपुर में चूनापत्थर के 03 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई। खनिज विभाग की टीम ने कुल 06 वाहनों को जप्त कर संबंधित थाना जेजैपुर एवं चन्द्रपुर में सुरक्षित रखा है। उक्त वाहनों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर खनिज अमले द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए सतत कार्रवाई की जा रही है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







