25 मई को गंगा दशमी’ पर जिलेभर में होंगे भव्य कार्यक्रम- कलेक्टर श्री यादव

SHARE:

राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

दमोह – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जिले में चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान, पेयजल, स्वच्छता सर्वेक्षण एवं विभिन्न प्रशासनिक योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाए तथा आमजन को भी अभियान से जोड़ा जाए। उन्होने  बताया कि 25 मई को गंगा दशमी के अवसर पर जिलेभर में व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को विशेष रूप से शामिल किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रमों को भव्य स्वरूप दिया जाए, जिसमें रैलियां, कलश यात्राएं एवं जन जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment