वार्ड क्रमांक 36 में 65 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन सम्पन्न

SHARE:

प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 36 में लगभग 65 लाख रुपए की लागत से प्रस्तावित तीन महत्वपूर्ण विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्षद श्री प्रेम सागर मिश्रा उपस्थित रहे। भूमिपूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए।जानकारी के अनुसार वार्ड में लंबे समय से पीसीसी सड़क एवं नाली निर्माण की मांग की जा रही थी। क्षेत्र में खराब सड़क एवं जल निकासी की समस्या के कारण स्थानीय नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। निर्माण कार्य प्रारंभ होने से वार्डवासियों में उत्साह एवं खुशी का माहौल देखा गया।इस अवसर पर पार्षद श्री प्रेम सागर मिश्रा ने कहा कि वार्ड के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय सीमा में पूर्ण कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता है और विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पार्षद के प्रयासों की सराहना की। वार्डवासियों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
भूमिपूजन कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने वार्ड के निरंतर विकास की उम्मीद जताई।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत