केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो पवन सोलंकी 9977866230
जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं मादक पदार्थ कारोबारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) आदेश अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना रिंगनोद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एम.डी. ड्रग्स जप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार चौकी ढोढर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर महू-नीमच फोरलेन हाईवे स्थित कलालिया फंटा क्षेत्र में आने वाला है। सूचना पर थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी एवं पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।
एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी युनुस पिता सैय्यद हबीब उम्र 46 वर्ष निवासी वकील कॉलोनी रतलाम को पकड़कर उसकी तलाशी, कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 55 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹5,50,000/- है।
आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है।
गिरफ्तार आरोपी–
1. युनुस पिता सैय्यद हबीब, उम्र 46 वर्ष, निवासी वकील कॉलोनी, रतलाम
55 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स अनुमानित कीमत – ₹5,50,000/- (पांच लाख पचास हजार रुपये)
सराहनीय भूमिका–
निरीक्षक आनंद सिंह आजाद, उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी, प्रधान आरक्षक सुधीरसिंह राठौर, आरक्षक राधेश्याम चौहान, कृष्णपाल सिंह, रविंद्रसिंह चौहान, नरेन्द्रसिंह जगावत एवं शोभाराम शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







