कलेक्टर श्री मीना ने जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याएं सुनीं एवं समस्याओं के निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों का निर्देश दिए

SHARE:

केसरिया हिन्दुस्तान से रघुनाथ सेन
जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में 110 आवेदन प्राप्त
धार, आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के तहत जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई आयोजित की गई।
जनसुनवाई में कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान कुल 110 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री मीना ने सभी आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस जनसुनवाई में भूमि पर जबरन निर्माण करने, मना करने पर गाली-गलोच कर जान से मारने की धमकी देने, कृषि भूमि के पास बायपास होने से नाला बंद होने से फसल खराब हो जाने के कारण मुआवजा दिलवाने, सरदार सरोवर परियोजना के अंतर्गत डूब प्रभावित ग्राम एकलबारा के विस्थापितों को अनुमोदन पैकेज का भुगतान करने, भूमि का सीमांकन करने, निजी कृषि भूमि पर जबरन कब्जा कर जान से मारने की धमकी देने, पुत्रों के साथ मारपीट कर घर से निकालने की धमकी देने, नक्शा ट्रेस में भूमि का सर्वे नंबर ऑनलाईन रेकार्ड में दर्ज कर भूमि का सीमांकन करने, बजाज फायनेंस कंपनी द्वारा अवैध वसूली कर धमकाने व गाली गलौच करने, राशि का भुगतान करने के बाद भी गिरवी की रकम वापस नहीं करने इत्यादि संबंधी विभिन्न समस्याएं एवं मांग संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री मीना ने सबंधित अधिकारियों को उक्त आवेदनों को समयसीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी, अपर कलेक्टर श्री संजीव केशन पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे और आवेदकों की समस्याओं से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर उनके निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई