लाखो की मनरेगा पुलिया पहली बारिश में धराशायी सीसी रोड भी निकली घटिया ग्रामीणों में उबाल

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला सिवनी ब्यूरो चीप

सड़क से लेकर पुलिया तक सिर्फ भ्रष्टाचार अब चुप नहीं बैठेंगे ग्रामीण जिला स्तर तक होगी शिकायत
बरघाट जनपद पंचायत बरघाट की ग्राम पंचायत खूंट में विकास कार्यों के नाम पर हुए कथित भ्रष्टाचार ने अब ग्रामीणों के सब्र का बांध तोड़ दिया है मनरेगा योजना से लगभग 15 लाख रुपए की लागत से बनी पुलिया इतनी घटिया निकली कि निर्माण के कुछ समय बाद ही टूटकर बदहाली की तस्वीर बन गई वहीं पंचायत में बनाई गई सीसी रोड भी गुणवत्ता विहीन बताई जा रही है जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है *ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में विकास नहीं बल्कि सरकारी राशि की खुली लूट चल रही है* पुलिया की हालत देखकर लोग हैरान हैं कि आखिर बिना मजबूत सामग्री और तकनीकी गुणवत्ता के भुगतान कैसे कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते जांच नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है *कागजों में विकास जमीन पर विनाश* गांव के लोगों का आरोप है कि पंचायत में मनरेगा के नाम पर भ्रष्टाचार का ऐसा खेल खेला गया जिसमें जनता की मेहनत की कमाई को अधिकारी और जिम्मेदार लोग मिलकर डकार रहे हैं ग्रामीणों ने पंचायत के जिम्मेदारों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि
सचिव टेकराम चौरसिया सरपंच अनीता परते रोजगार सचिव रामचंद कुड़ोपे की मिलीभगत सेघटियानिर्माण कार्य कराए गए और गुणवत्ता की पूरी तरह अनदेखी की गई आवागमन ठप, ग्रामीण परेशान टूटी पुलिया के कारण ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बच्चों बुजुर्गों और किसानों के लिए रास्ता खतरे से खाली नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि लाखों रुपए खर्च होने के बाद भी अगर यही हाल है तो फिर विकास आखिर हुआ कहां जन आंदोलन की चेतावनी ग्रामवासियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पंचायत के खिलाफ बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा ग्रामीणों का कहना है कि अब वे चुप नहीं बैठेंगे और भ्रष्टाचार की पोल प्रशासन से लेकर जिला स्तर तक खोलेंगे *सबसे बड़ा सवाल आखिर इतनी घटिया पुलिया और सीसी रोड का भुगतान किसके संरक्षण में हुआ* क्या तकनीकी जांच केवल फाइलों में पूरी कर दी गई क्या जनता का पैसा यूं ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता रहेगा अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस कथित भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करता है या फिर हमेशा की तरह मामले को दबाने की कोशिश की जाएगी

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत