हरीश सोनी जिला संपादक केसरिया हिंदुस्तान
आलीराजपुर (जोबट)। थाना प्रभारी विजय वास्कले पुलिस विभाग के प्रतिष्ठित रुस्तमजी अवॉर्ड से सम्मानित हुए। भोपाल में आयोजित भव्य केएफ रुस्तमजी पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव द्वारा थाना प्रभारी वास्कले को उत्कृष्ट पुलिस सेवा, आमजन व पुलिस के बीच आपसी सामंजस्य व परस्पर विश्वास मजबूत करने जैसे सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। वहीं सम्मान प्राप्त करने के बाद थाना प्रभारी वास्कले ने कहा कि यह पुरस्कार पूरी पुलिस टीम की मेहनत और जनता के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आगे भी वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता की सेवा एवं सुरक्षा के लिए कार्य करते रहेंगे। बता दें कि पुलिस हेडक्वार्टर भोपाल द्वारा इस पुरस्कार के लिए जून 2025 में मध्य प्रदेश के केवल चार पुलिस अधिकारियों का चयन किया गया था, जिसमें जोबट थाना प्रभारी विजय वास्कले का नाम भी शामिल है। यह केएफ रुस्तमजी पुरस्कार उन पुलिस कर्मियों को दिया जाता है जिन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण से अपराधों पर नियंत्रण पाने और जनता की सेवा के आदर्श को सिद्ध किया हो। 2020 से 2025 तक अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में थाना प्रभारी वास्कले ने टांडा में थाना प्रभारी रहते हुए अपराधों पर नियंत्रण किया और चोर, लुटेरों और गुंडों पर सख्त कार्रवाई करते हुए जनता में पुलिस के प्रति विश्वास जगाया इसके अलावा टांडा थाना क्षेत्र के जामदा, भूतिया और होलीबयडा तीन ऐसे गांव है जहां इतिहास में पहले कभी भी वोटों की गिनती नहीं हुई लेकिन वास्कले ने अपने कार्यकाल में पहली बार इन तीनों गांवों में वोटों की काउंटिंग करवा कर नया इतिहास रचा था। वास्कले की इस उपलब्धि पर एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया सहित पुलिस स्टाफ, सामाजिक कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों ने खुशी जाहिर करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







