केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो पवन सोलंकी 9977866230
शहर के जावरा फाटक क्षेत्र में महू नीमच हाइवे पर स्थित पहलवान बाबा की दरगाह पर हो रहे पक्के निर्माण और कथित अवैध कब्जे को लेकर मंगलवार को हिंदू संगठन में कडा विरोध दर्ज कराया विभिन्न संगठनों और हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने रतलाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर अवैध निर्माण को तत्काल हटाने और प्रस्तावित आयोजनो
पर रोक लगाने की मांग की
हिंदू संगठनों द्वारा जिलाधीश के नाम ज्ञापन सोपे गए ज्ञापन में गंभीर आरोप लगाते हुए संगठनों का कहना है कि शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 104 पर स्थित दरगाह के वास्तविक क्षेत्रफल को बढ़ाने की कोशिश की जा रही है हाईवे के दोनों और लोहे की चादर है और स्टील की जालियां लगाकर करीब 25 से 30 फीट लंबे क्षेत्र में अवैध शेड तान दिया गया है ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि इस स्थल का प्रकरण 337 । 2024 तृतीय व्यवहार न्यायाधीश के न्यायालय में विचाराधीन है मामले की असली सनी 16 अगस्त 2026 को है इसके बावजूद वहां निर्माण कार्य जारी है
हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने चिंता जताई कि यह दरगाह महू नीमच हाईवे के मुख्य मार्ग के बिल्कुल बीचो-बीच स्थित है कि मार्ग पर भारी वाहनों की 24 घंटे आवाजाही रहती है अतिक्रमण के कारण किसी भी वक्त बड़ी जन हानी या बड़ी सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है
ज्ञापन में स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि आगामी 13 व 14 और 15 मई को बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के वहां उर्स और कव्वाली के बड़े आयोजन की तैयारी की जा रही है संगठनों ने जनहित और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस आयोजन पर तत्काल रोक लगाने की अपील की है
हिंदू संगठनों ने मांग की है कि वर्तमान में चल रहे अवैध निर्माण को तुरंत जमीन दोष किया जाए अवैध कब्जे से संदिग्ध लोगों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए भविष्य में या किसी भी सार्वजनिक या धार्मिक आयोजन की अनुमति न दी जाए अब देखना यह है कि प्रशासन इस संवेदनशील मामले में क्या कदम उठाता है
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







