भीषण गर्मी में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए धार वन मंडल की अनूठी पहल; जंगलों में जल स्रोतों का हो रहा पुनरुद्धार

SHARE:

केसरिया हिन्दुस्तान से रघुनाथ
धार वन मंडल के अं तर्गत आने वाले वनों में वन्यजीवों को पानी की तलाश में आबादी क्षेत्रों की ओर आने से रोकने के लिए वन विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर जल प्रबंधन कार्य किए जा रहे हैं। गर्मी के मौसम में प्राकृतिक जल स्रोतों के सूखने की समस्या को देखते हुए वन मंडल अधिकारी धार, श्री विजयानंथम टी.आर. के मार्गदर्शन में विभिन्न परिक्षेत्रों में जल सहेजने के कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं।
वन्यजीवों के लिए जंगल में ही पानी की व्यवस्था
वन मंडल अधिकारी के निर्देशन में धार, धामनोद, मांडव, सरदारपुर, टाण्डा, बाग एवं कुक्षी परिक्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले समस्त बीटों में वन्यजीवों की सुविधा हेतु निम्नलिखित कार्य कराए जा रहे हैं: जंगलों में स्थित प्राकृतिक झिरियों की सफाई की जा रही है ताकि पानी का रिसाव बना रहे। वन्यप्राणियों के पीने के पानी के लिए नए सोसर (Cemented Water Troughs) बनाए गए हैं और पुराने सोसरों की सफाई कर उनमें नियमित पानी भरने की व्यवस्था की जा रही है। जल स्तर को सुधारने और लंबे समय तक पानी रोकने के लिए नए तालाबों का निर्माण और पुराने तालाबों का गहरीकरण कार्य किया जा रहा है।
मानव-वन्यजीव द्वंद्व को रोकने का प्रयास
जंगलों के भीतर पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित होने से वन्यजीव पानी की तलाश में रिहायशी इलाकों का रुख नहीं करेंगे, जिससे संभावित मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोका जा सकेगा। विभाग द्वारा बीट स्तर पर तैनात अमले को निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमित रूप से जल स्रोतों की निगरानी करें और सोसरों में पानी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करें।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत