ग्राम परखम में आधा दर्जन प्रकल्पों का लोकार्पण करेंगे उप मुख्यमंत्री मौर्या — कन्वेशन सेंटर और स्टाफ आवास का करेंगे शिलान्यास

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। फरह केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार 13 मई को अपरान्ह एक बजे से दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति द्वारा दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र गऊ ग्राम परखम में नवनिर्मित विभिन्न प्रकल्पों का लोकार्पण, गृह प्रवेश एवं भूमि पूजन करेंगे। उप मुख्यमंत्री गौरी भवन कन्या छात्रावास, औषधि उद्यान, पशु चिकित्सालय, स्टूडियो, बुनकर प्रशिक्षण केंद्र की मशीन का ई- लोकार्पण कर कन्वेशन सेंटर और स्टाफ आवास की आधारशिला रखेंगे।
यह जानकारी सोमवार को अशोक सिंघल सभागार, सप्त ऋषि कुटीर, दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र गऊ ग्राम परखम में आयोजित पत्रकार वार्ता में हरीशंकर शर्मा, मंत्री दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति ने दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त 45 कमरों के गौरी भवन कन्या छात्रावास का निर्माण मुकेश शर्मा संस्थापक अध्यक्ष प्रोमीथियस विद्यालय नोएडा द्वारा कराया गया है। इसमें एक साथ 125 छात्राएं रह सकती है।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर नवधा सभागार में आयोजित ई- लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री उ०प्र० सरकार, मुख्य वक्ता राजकुमार मटाले अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ होंगे और आशीर्वचन निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर डॉ० स्वामी कैलाशानन्द गिरि महाराज एवं विजय कौशल महाराज अंतराष्ट्रीय रामकथा मर्मज्ञ श्रीधाम वृंदावन का प्राप्त होगा। लोकार्पण कार्यक्रम से पूर्व गौ विज्ञान अनुसंधान केंद्र पर प्रातः 10 30 से दोपहर साढ़े 12तक हवन, गृह प्रवेश एवं पूजन कार्यक्रम होंगे। डॉ० अनुराग शर्मा प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य ने बताया कि पं० दीनदयाल औषधि उद्यान में विभिन्न प्रकार की औषधियों को उगाया जाएगा। कीर्ति कुमार प्रचार प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत ने बताया कि कामधेनु प्रसार केंद्र सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाओं से बना आधुनिक स्टूडियो होगा। सोनपाल, निदेशक दीनदयाल धाम ने बताया कि बुनकर प्रशिक्षण केंद्र क्षेत्र के आम नागरिकों को ट्रेनिंग देकर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर नरेंद्र पाठक एवं मुकेश शर्मा मीडिया प्रमुख उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत