टिनिच बाजार को मिली स्वास्थ्य की नई सौगात, परमार्थ होम्योपैथिक क्लीनिक का शुभारंभ

SHARE:

अमित तिवारी बस्ती

बस्ती। जनपद के टिनिच बाजार में आज परमार्थ होम्योपैथिक क्लीनिक का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित नागरिकों, समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लेकर आयोजन की शोभा बढ़ाई। क्लीनिक के शुभारंभ से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखा गया, क्योंकि अब लोगों को होम्योपैथिक चिकित्सा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ दिनेश कौल ने बताया कि परमार्थ होम्योपैथिक क्लीनिक का उद्देश्य लोगों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि टिनिच बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में होम्योपैथिक चिकित्सा की कोई समुचित व्यवस्था नहीं थी, जिससे मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। जनमानस की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए संस्था द्वारा अपनी दूसरी शाखा के रूप में इस क्लीनिक का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति कम खर्च में प्रभावी उपचार उपलब्ध कराती है तथा मरीजों को दीर्घकालिक लाभ पहुंचाती है। क्लीनिक में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों का उपचार किया जाएगा तथा मरीजों को उचित परामर्श एवं देखभाल की सुविधा भी मिलेगी। उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने क्लीनिक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment