सामूहिक विवाह यज्ञ आयोजन हेतु व्यापक जनसंपर्क कर बेटे बेटियों का विवाह कर समाज का मान बढ़ाने की अपील

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से राधेश्याम गुप्ता
कमासिन बांदा 11 मई अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद एवं उत्तर प्रदेश बैश्य महासभा के तत्वाधान में आर्य कन्या इंटर कॉलेज बांदा के परिसर में 101 जोड़ों के सामूहिक विवाह यज्ञ आयोजन को सफल बनाने के लिए कस्बा कमासिन के बैश्य समाज के लोगों से कार्यक्रम के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता ने व्यापक जनसंपर्क करके विवाह योग्य युवक युवतियों का पंजीकरण करा कर युवक युवती परिचय सम्मेलन में भारी तादाद में सम्मिलित होकर सामूहिक विवाह यज्ञ को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर भागीदारी करने के लिए समाज के लोगों को जागरूक किया बैश्य महासभा कमासिन के संरक्षक रमाशंकर सोनी एडवोकेट महन्त राधेश्याम गुप्ता अग्रहरि प्रधान प्रतिनिधि अरविंद गुप्ता बाबा ब्लाक अध्यक्ष ठाकुर दीन नत्थू गुप्ता भैरव प्रसाद गुप्ता समाजसेवी राजू चौरसिया केदार साहू दिनेश गुप्ता मनोज गुप्ता के साथ कमासिन के हरीशंकर गुप्ता सर्वजातीय परिवारों से संपर्क करके सामूहिक विवाह कार्यालय बांदा महेश्वरी देवी मंदिर के पास 24 मई
को प्रातः 8:00 बजे से पंजीकरण करा कर कार्यक्रम में भागीदारी करते हुए बर वधू परिचय सम्मेलन और सामूहिक विवाह यज्ञ में अपने बेटे बेटियों का विवाह कराकर समाज का मान बढ़ाने की अपेक्षा की यह भी बताया गया कि कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारों को सम्मानित भी किया जायेगा वैश्य समाज कमासिन के लोगों ने कार्यक्रम की सफलता हेतु व्यापक जनसंपर्क करना प्रारंभ कर दिया गया ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत