तावडू 11 मई : नीरज सोनी दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान।
शहर के मोहम्मदपुर रोड पर वार्ड नंबर 1 में नवनिर्मित माता काली एवं बाबा गोरखनाथ मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर गत रात्रि मां भगवती का विशाल जागरण एवम सोमवार आज विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेता एवं वरिष्ठ समाजसेवी जितेंद्र भारद्वाज, तावडू नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र भारद्वाज, नपा पार्षद राजेश शर्मा, ब्राह्मण सभा 84 के प्रधान धर्मवीर ,तावडू ब्राह्मण सभा के प्रधान सीताराम, जय भगवान, तावडू ब्लॉक समिति के पूर्व अध्यक्ष नरेश यादव, पूर्व मार्केट कमेटी अध्यक्ष राकेश गर्ग व पंडित विनोद उर्फ बिनू, पंडित जयकिशन सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।
आपको बता दे कि तावडू मोहम्मदपुर रोड पर वार्ड नंबर 1 में समाजसेवी सुखीराम भारद्वाज ने मंदिर के लिए जमीन दी। जिसके बाद तावडू क्षेत्रवासियों के सहयोग से माता काली एवं बाबा गोरखनाथ मंदिर का निर्माण कराया गया। जिसमें मूर्ति स्थापना को लेकर गत 6 मई से पांच दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था। जो आज विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ। इस नवनिर्मित मंदिर में माता काली ,बाबा गोरखनाथ, हनुमान जी, राधा कृष्ण ,शिव परिवार , शीतला माता तथा बाबा भैरव की मूर्ति स्थापना विधिवत पूजा अर्चना कर की गई। इस मौके पर बीती रात माँ भगवती का विशाल जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दूर से आये भजन प्रवाहको ने अपनी मधुर आवाजो से गुणगान किया। पूरी रात भक्तजन भजनों पर झूमते नजर आए। वही दिखाई गई राधा कृष्ण ,सुदामा आदि झांकियो ने सभी का मन मोह लिया। सोमवार आज मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया। जिसमे शहर व दूर दराज से आये श्रद्धालुओं ने प्रशाद ग्रहण किया। इस नावनिर्मित मंदिर को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस मोके पर बतौर अतिथि पहुँचे कांग्रेसी नेता एवं क्षेत्र के वरिष्ठ समाज सेवी जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि धर्म की जड़ सदा हरि होती है। सभी को धर्मिक कार्यो में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। कर्मो से ही मनुष्य की पहचान होती है इसलिए हमें हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए।
फोटो कैप्शन:11 मई तावडू 1व2 : तावडू में विशाल जागरण व विशाल भंडारे में प्रशाद ग्रहण करे भक्तजन
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







