प्रेस क्लब मंडलेश्वर की कार्यकारिणी घोषित ठाकुर नवीन कुमार अध्यक्ष बने

SHARE:

प्रदेश ब्यूरो चीफ:-किशोरसिंह ठाकुर
दैनिक केशरिया हिंदुस्थान
नि प्र.मंसलेश्वर:- प्रेस क्लब मंडलेश्वर की कार्यकारिणी का गठन सोमवार 11 मई 2026 को सर्वसम्मति से कर लिया गया। संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार श्याम जी मेवाड़े की उपस्थिति में आयोजित बैठक में ठाकुर नवीन कुमार वृंदावन ग्राम देवगढ़ चोली को प्रेस क्लब का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पर आयोजित बैठक में नगर के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल हुए। संरक्षक श्याम मेवाड़े ने कहा कि पत्रकारों की एकता और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए कार्यकारिणी का विस्तार जरूरी था। चर्चा के बाद सभी सदस्यों की सहमति से नवीन कुमार के नाम पर अध्यक्ष पद के लिए मुहर लगी।
नवीन कुमार ने जताया आभार
अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर नवीन कुमार ने सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा, “प्रेस क्लब का उद्देश्य पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ना है। नगर की जनसमस्याओं को प्राथमिकता से शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर निराकरण कराना हमारी पहली जिम्मेदारी रहेगी। अब तक पत्रकार कलम के माध्यम जन समस्या से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं लेकिन, प्रशासन उन मुद्दों पर कोई कारवाही नहीं करता था। नवनियुक्त अध्यक्ष नवीन कुमार ने प्रशासन को चेताया कि अखबारों में प्रकाशित समाचारों पर कारवाही नहीं होती है तो प्रेस क्लब सड़क पर भी उतरने से गुरेज नहीं करेगा।
अन्य पदाधिकारियों को भी मिली जिम्मेदारी
अध्यक्ष के साथ ही कार्यकारिणी के अन्य पदों पर भी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
संरक्षक श्याम मेवाड़े, मार्गदर्शक उदय सिंह पटेल, सलाहकार अध्यक्ष दिनेश मेवाडे, कार्यकारी अध्यक्ष दीपक सिंह तोमर, सचिव आदर्श मेवाडे, कोषाध्यक्ष जितेंद्र तंवर, उपाध्यक्ष शिवशंकर रोकड़े व अमन वर्मा, सह-सचिव कृष्णपाल ठाकुर व वीरेंद्र सिंह पटेल, सह कोषाध्यक्ष तरुण कुमरावत व राजा गोखले मीडिया, कार्यालय प्रभारी असलम पठान, प्रभारी राजवीर छाबड़ा, सोशल मीडिया प्रभारी विकास यादव, कार्यकारिणी सदस्य लखन ठाकुर, अमीन खान, अश्विन पिपल्दे, प्रवीण वर्मा, दिलबाग पटेल और महेंद्र शुक्ला के नामों की घोषणा की गई।
पत्रकारों में उत्साह, वरिष्ठजनों ने दी शुभकामनाएं
कार्यकारिणी गठन के बाद नगर के पत्रकारों में नई ऊर्जा देखने को मिली। बैठक में मौजूद वरिष्ठ पत्रकार हरचरण सिंह मुच्छाल, अजय मावकर, अमन वर्मा, पवन वर्मा, संदीप पाटीदार, सूरज मंडलोई, दिलबाग पटेल, जितेंद्र वर्मा, निलेश जैन, जगदीश मुकाती, जौहर अली, योगेंद्र मंडलोई, लोकेंद्र मंडलोई और आशीष पाटीदार सहित अन्य सदस्यों ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं। नगर के भाजपा नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने भी प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
आगे की योजना
उल्लेखनीय है कि नवनियुक्त अध्यक्ष नवीन कुमार पिछले 19 सालों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्र के मंडलेश्वर नगर में संवाददाता हैं। नवीन कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रेस क्लब जल्द ही मासिक बैठक का कैलेंडर जारी करेगा। पत्रकारों की समस्याओं के लिए हेल्प डेस्क, प्रशासन के साथ संवाद कार्यक्रम और जनसमस्या शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई