एसडीएम ने खुद पकड़ी तीन पेटी अवैध शराब, मौके पर मचा हड़कंप

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान संवाददाता धर्मेंद्र तिवारी जबेरा
सर्रा गेहूं खरीदी केंद्र के पास खुलेआम बिक रही थी अवैध शराब
दमोह। जिले के सर्रा गेहूं खरीदी केंद्र के पास अवैध शराब बिक्री का मामला सामने आया है। खास बात यह रही कि कार्रवाई स्वयं एसडीएम गोस्वामी की मौजूदगी में हुई।
जानकारी के अनुसार एसडीएम गोस्वामी गेहूं खरीदी केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान केंद्र के पास लोगों की भीड़ दिखाई देने पर उन्होंने मौके पर जाकर जांच की, जहां अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी। कार्रवाई के दौरान तीन पेटी अवैध शराब बरामद की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने तत्काल पुलिस को मौके पर बुलाया और शराब जब्त कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवैध शराब जब्त करते हुए संबंधित आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसडीएम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment