धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
प्रदेशव्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में रुद्राक्ष, आवरण व शीतला सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में संचालित जीवनदायिनी बेतवा नदी के संरक्षण हेतु चल रहे “चलो घाट की ओर” साप्ताहिक श्रमदान अभियान का पाँचवाँ दिवस उत्साह और जनसहभागिता के साथ मनाया गया। प्रातः घाट पर पहुंचे युवाओं और सामाजिक साथियों ने मिलकर नदी तट की साफ-सफाई की। अभियान के दौरान घाट पर फैली प्लास्टिक सामग्री, पूजन अवशेष, जलकुंभी एवं अन्य कचरे को हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।श्रमदान करते समय साथियों में सेवा भाव, ऊर्जा और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी साफ दिखाई दी। अभियान में शामिल युवाओं ने कहा कि बेतवा केवल एक नदी नहीं, बल्कि क्षेत्र की संस्कृति, आस्था और जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए इसे स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। धीरे-धीरे यह अभियान लोगों को समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का माध्यम बनता जा रहा है, जिसमें हर सप्ताह नए लोग उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं।
आज के श्रमदान में नवांकुर संस्था के हजारीलाल पाटस्कर , अमित शर्मा, देवेन्द्र साहू, चंचल तमेश्वरी, मेंटर रितु दांगी, सीमा शर्मा, श्याम साध्य, अभिषेक राजोरिया,रामादित्य श्रीवास्तव, रोहित कुशवाह, नेहा शर्मा, रंजना साहू, शैलू सहित कई युवाओं ने सहभागिता निभाई और लोगों से अपील की है कि वे सप्ताह में कुछ समय प्रकृति और समाज के नाम भी समर्पित करें।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







