कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 53 प्रगणक व सुपरवाइजर को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री अंशुल गुप्ता ने आज जनगणना-2027 अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 51 प्रगणक व दो सुपरवाइजर को प्रमाण पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया है। राष्ट्रीय विकास एवं प्रगति में समर्पण, कर्तव्य निष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए सभी प्रगणकों व सुपरवाइजर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।हमारी जनगणना हमारा विकास अंतर्गत जनगणना 2027 में विदिशा जिले में सुव्यवस्थित रूप से कार्य जारी है। इस कार्य में विदिशा से जिले में 51 प्रगणक व 02 सुपरवाइजर द्वारा अपने क्षेत्र में जनगणना के मकान सूचीकरण व भवनों की गणना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, उन्हें आज कलेक्ट्रेट स्थित कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने अपने चेंबर में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। जिन प्रगणकों व सुपरवाइजर को सम्मानित किया गया है उनमें विदिशा और लटेरी तहसील के 09 प्रगणक के अलावा सिरोंज, कुरवाई, बासौदा और शमशाबाद के 6-6 प्रगणक, गुलाबगंज तहसील के 03 प्रगणक और पठारी और त्यौंदा तहसील के तीन-तीन प्रगणक और एक-एक सुपरवाइजर शामिल हैं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment