सरई तहसील कार्यालय में इन दिनों सुशासन की नई तस्वीर ,आम जनता और अधिवक्ताओं में हर्ष का माहौल

SHARE:

रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
तहसीलदार सरई धर्मप्रकाश मिश्रा(डिप्टी कलेक्टर)के मुस्तैदी के कारण दलालों और बिचौलिए का रसूख पूरी तरह हुआ खत्म।
सिंगरौली |सरई तहसील में दलालों का सिस्टम फेल हो गया है, जहां 15 दिनों में 700 फाइलों का रिकॉर्ड निपटारा किया गया है। तहसीलदार धर्म प्रकाश मिश्रा की सख्ती और अधिकारियों की मुस्तैदी के कारण यह संभव हो पाया है। इससे आम जनता और अधिवक्ताओं में हर्ष का माहौल है।सरई तहसील कार्यालय में सुशासन की नई तस्वीर देखने को मिल रही है, जहां वारिसाना नामांतरण, रजिस्ट्री नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा और अतिक्रमण जैसे गंभीर प्रकृति के लगभग 700 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया है। राजस्व अधिकारी खुद पूरे समय न्यायालय में उपलब्ध रहते हैं, जिससे नियत पेशी पर ही मामलों की सुनवाई पूरी हो रही है।पक्षकारों को बड़ी राहत मिली है, तहसील परिसर में अब पक्षकारों को काम के लिए भटकना नहीं पड़ता। अधिवक्ताओं का कहना है कि सुनवाई प्रक्रिया में आई तेजी और पारदर्शिता से आम आदमी का व्यवस्था पर भरोसा बढ़ा है। समस्त कार्य समय सीमा के भीतर पूरे हो रहे हैं।सूत्रों की मानें तो तहसील में व्याप्त पारदर्शिता से उन लोगों की आमदनी बंद हो गई है जो काम कराने के नाम पर अवैध वसूली करते थे। लेकिन धरातल पर जनता को मिल रही राहत से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment