पत्रकारों की आवाज दबाने वालों को ऐप्जा की दो टूक चेतावनी, पूरनपुर में गरजी कलम की ताकत, अन्याय के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान संवाददाता वीरू

पूरनपुर। पत्रकारों के दमन और उनके साथ हो रहे सौतेले व्यवहार के खिलाफ अब ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (ऐप्जा) ने निर्णायक रणभेरी फूंक दी है।रविवार को पूरनपुर ब्लॉक सभागार में आयोजित संगठन की अति महत्वपूर्ण बैठक में पत्रकारों के हक और स्वाभिमान की रक्षा के लिए जोरदार हुंकार भरी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा और मुख्य समन्वयक अनुराग सारथी के दिशा निर्देशन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष द्वारा की गई, जिसमें संगठन की मजबूती और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर कई कड़े फैसले लिए गए।बैठक में मुख्य रूप से मौजूद बरेली मंडल अध्यक्ष अनुज सक्सेना, जिला अध्यक्ष अभिषेक पांडे और जिला संरक्षक राजकुमार श्रीवास्तव ने शासन प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का उत्पीड़न अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकार वीरू गौतम वक्ताओं ने कड़े लहजे में कहा कि आए दिन पत्रकारों पर होने वाले फर्जी मुकदमे और प्रशासनिक ज्यादती कलम को दबाने की एक नाकाम साजिश है, जिसका ऐप्जा पूरी ताकत से विरोध करेगा। संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए नए सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और उन्हें पत्रकारिता की गरिमा के साथ एकजुट रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मनोज वर्मा ने भी पत्रकारों की इस फौलादी एकजुटता की सराहना की। पूरे आयोजन की कमान तहसील प्रभारी सबलू खान ने संभाली, जिनकी कुशल व्यवस्था और सक्रियता की वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। बैठक के अंत में पत्रकार एकता जिंदाबाद और ऐप्जा संगठन अमर रहे के नारों से पूरा ब्लॉक परिसर थर्रा उठा। पदाधिकारियों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि किसी भी पत्रकार साथी को प्रताड़ित किया गया, तो ऐप्जा की पूरी इकाई सड़कों पर उतरकर ईंट से ईंट बजा देगी।इस मौके पर तहसील के भारी संख्या में पत्रकार और कार्यकर्ता अपनी चट्टानी एकता का प्रदर्शन करने मौजूद रहे। इस मौके पर काफी पत्रकार मौजूद है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment