दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से राधेश्याम गुप्ता
पूरा मामला जनपद बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र में रविवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई। एक युवक ने अपनी ही मां और छोटे भाई पर गोली चला दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार 10 मई 2026 को दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि राज किशोर मिश्रा ने अपनी मां और छोटे भाई को गोली मार दी। सूचना मिलते ही थाना बबेरू पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बबेरू भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल सहित अन्य उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि परिवार में पैतृक जमीन बेचने को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि पिता द्वारा जमीन बेचे जाने का आरोपी युवक विरोध कर रहा था। इसी पारिवारिक मनमुटाव के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







